बॉलीवुड की ये 10 जोड़ियां: कभी बने भाई-बहन तो कभी किया परदे पर सिजलिंग रोमांस

बॉलीवुड की दुनिया में रिश्ते तेजी से बदलते है। लेकिन ऐसा सिर्फ रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में भी होता है। जी हां, कई बार आपको परदे पर कुछ अटपटी जोड़ियां देखने को मिलती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो परदे पर भाई-बहन तो बने ही साथ ही रोमांटिक कपल बनकर सिजलिंग रोमांस भी किया।

रणवीर सिंह-प्रियंका चोपड़ा
गुंडे (2014) और बाजीराव-मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों में कपल बनकर रोमांस करने वाले रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में एक केयरिंग भाई-बहन का रोल किया था। जो एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं और एक-दूसरे के सारे सीक्रेट जानते हैं। कहना न होगा कि इनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया।शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय बच्चन
किंग ऑफ रोमांस शाहरुख और एक्स मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन सबसे पहले ये डायरेक्टर मंसूर खान की फिल्म जोश (जून, 2015) में भाई-बहन के तौर पर नजर आए थे। इनकी नोक-झोक ऑडियंस को लुभाने में कामयाब रही। इसी साल रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की मोहब्बतें और फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास (2002) में दोनों ने बिछड़े हुए प्रेमियों का किरदार भी बखूबी निभाया।आगे की स्लाइड्स में जानिए बाकी की 8 जोड़ियों के बारे में…

सलमान खान-नीलम
बॉलीवुड के भाई सलमान खान भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर चुके हैं। जी हां, सल्लू मियां परदे पर एक्ट्रेस नीलम के भाई और प्रेमी दोनों बन चुके हैं। साल 1992 में आई मूवी एक लड़का एक लड़की में दोनों कपल बने थे। वहीं सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म हम साथ-साथ हैं (1999) में दोनों भाई-बहन के रोल में नजर आए।तुषार कपूर-करीना कपूर
जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने करीना के अपोजिट फिल्म मुझे कुछ कहना (2001) से बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। साल 2008 में रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल-रिर्टन्स में दोनों ने भाई-बहन के रोल में लोगों को खूब हंसाया।

दीपिका पादुकोण-अर्जुन रामपाल
फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल बतौर कपल नजर आए थे। इनकी जोड़ी को पसंद भी किया गया था। लेकिन 3 साल बाद ही ये भाई-बहन बनकर नजर आए। फिल्म थी साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल(2010)।जॉन अब्राहम-दीपिका पादुकोण
हैंडसम हंक जॉन अब्राहम और सेक्सी गर्ल दीपिका पादुकोण फिल्म देसी ब्वॉयज (2011) में डेशिंग कपल बने थे। लेकिन 2 साल बाद ही अब्बास-मस्तान की फिल्म रेस-2 में ये जोड़ी ऐसे भाई-बहन के रोल में दिखी, जो एक-दूसरे की जान के दुश्मन हैं।

असिन-अभिषेक बच्चन
रोहित शेट्टी की बोल बच्चन (2012) में भाई-बहन बने असिन और अभिषेक बच्चन ने साल 2015 में रिलीज हुई ऑल इज वैल में रोमांटिक कपल का रोल किया। लेकिन इनकी केमिस्ट्री किसी भी तरह से लोगों को पसंद नहीं आई।

संजय सूरी-जूही चावला
प्रीतिश नंदी की फिल्म झंकार बीट्स (2003) में क्यूट कपल के रोल में नजर आए संजय सूरी और जूही चावला ने फिल्म माय ब्रदर निखिल (2005) में भाई-बहन का इमोशनल रोल निभाया। ये कहना गलत न होगा कि दोनों ही रोल्स में इनकी जोड़ियों को खूब पसंद किया गया।

अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी
रवि चोपड़ा की फिल्म बागबान में अमिताभ और हेमा की इमोशनल लव स्टोरी ने लोगों के दिलो को छू लिया था। इसी के साथ दोनों ने बाबुल, वीर-जारा, नसीब, देशप्रेम, सत्ते पे सत्ता और नास्तिक सहित करीब 7 फिल्मों में एक-दूसरे के साथ रोमांस किया। लेकिन 1973 में रिलीज हुई फिल्म गहरी चाल में दोनों भाई-बहन का रोल कर चुके हैं। इस मूवी में हेमा के अपोजिट जितेंद्र थे।देव आनंद-जीनत अमान
फूलों का तारों का सबका कहना है जैसे सॉन्ग के जरिए भाई-बहन के रिश्ते को अमर करने वाले देव आनंद और जीनत अमान भी एक-दूसरे के साथ रोमांस कर चुके हैं। जी हां, फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में ये दोनों भाई-बहन बने थे। लेकिन इसके बाद इन्होंने इश्क,इश्क,इश्क, प्रेम शस्त्र, वारंट, डार्लिंग-डार्लिंग और कलाबाज जैसी फिल्मों में कपल का रोल निभाया।

Be the first to comment on "बॉलीवुड की ये 10 जोड़ियां: कभी बने भाई-बहन तो कभी किया परदे पर सिजलिंग रोमांस"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!