भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ सील

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर है, इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार को जापान के सम्राट से मुलाकात करने के बाद यहां के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो अबे की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर हुए है। इस खास अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच हुआ यह समझौता समाज में शांति और संतुलन का काम करेगा।

इसके अलावा पीएम ने कहा कि आतंकवाद जैसे गंभीर समस्या से लड़ाई लड़ने को भी भारत और जापान तैयार है।

 

आपको बता दें कि इस दौरे के क्रम में जापान ने भारत को एनएजजी समूह में भी शामिल करने पर सहमति जताई है।

बता दें कि पीएम मोदी अपने तीन दिनों के यात्रा पर गुरुवार को जापान पहुंचे है, उन्होंने गुरुवार को अपने संबोधन के दैरान ‘मेक इन इंडिया, मेड बाय जापान’ का नारा दिया था। तो वहीं आज शुक्रवार को साझा संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और जापान एक नैचुरल पार्टनर है। उन्होंने काहा कि दोनों देशों के बीच यह समझौता क्लाइमेट चेंज के लिए भी लाभदायक है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जापान भारत के इंफ्रास्टक्चर और टेक्नालॉजी में भी महत्वपूर्ण साझेदार का रोल निभाता है।

PM: We see Japan as a natural partner in our aim to be major centre for manufacturing, investments and 21st century knowledge industries pic.twitter.com/DhMeSa5R1a

PM: Our strategic partnership is not only for the good & security of our own societies. It also brings peace, stability & balance to region pic.twitter.com/GRqpUzlmQY

View image on Twitter
 

Be the first to comment on "भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ सील"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!