मथुरा में लिटिल चैंप हेमंत ब्रजवासी पर हमला, कार क्षतिग्रस्त

सारेगमप के विजेता रहे लिटिल चैंप टीवी कलाकार हेमंत ब्रजवासी पर शनिवार को बाइक सवार चार लोगों ने हमला बोल दिया। ये हमला वृंदावन-मथुरा मार्ग स्थित पागल बाबा मंदिर के पास किया गया। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मुंबई से लौटे हेमंत मथुरा से वृंदावन ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे थे। घायल हेमंत ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे मथुरा से प्रभु बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए टीवी कलाकार हेमंत ब्रजवासी अपनी कार यूपी 85 एडी 8088 से वृंदावन जा रहे थे। तभी रास्ते में पागल बाबा मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार चार लोगों ने अचानक उनकी कार पर हमला बोल दिया। हमले में चालक साइड की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और कार को क्षति पहुंचाई।

बेसबॉल से हेमंत पर हमला किया। इससे वह घायल हो गए। टीवी कलाकार हेमंत अपने पिता हुकुम ब्रजवासी के साथ कोतवाली आए और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मथुरा हाईवे मिर्जापुर निवासी माधव एवं भोला पुत्र सुरेश और उनके दो अज्ञात साथियों पर हमला का आरोप लगाया है।

हेमंत ब्रजवासी ने बताया कि वह कल ही मुंबई से मथुरा आए थे। शनिवार सुबह दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में उक्त लोगों ने हमला कर दिया। हेमंत के पिता हुकुम ब्रजवासी ने बताया कि हमला करने वाले परिवार के ही लोग हैं, जो कि उनसे ईर्ष्या करते हैं। इस घटना से पहले भी माधव और भोला अक्सर फोन पर गालियां अभद्र टिप्पणी करते रहते थे। इन सब की वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान हैं। उन्होंने फिर हमले की आशंका जाहिर की है।

Be the first to comment on "मथुरा में लिटिल चैंप हेमंत ब्रजवासी पर हमला, कार क्षतिग्रस्त"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!