मध्य प्रदेश के जबलपुर में नहर में गिरी कार, 5 की मौत

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे गिर गई, जिसके कारण पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के विजयनगर का एक परिवार कार से पाटन से शाहपुरा की ओर जा रहा था, तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह पुलिया से नीचे जा गिरी. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा पाटन थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे हुआ. इसमें राजेंद्र धर्मपुरिया (72), मीरा धर्मपुरिया (64), संगीता (50) और प्रशांत दुबे (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेंद्र धर्मपुरिया को मामूली चोट आई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि ये लोग जबलपुर से नागपुर के लिए जा रहे थे और पाटन से किसी अपने साथ लेने के बाद आगे बढ़े इसी के बाद यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि ये लोग राखी के अवसर पर अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए निकले हुए थे. डस्टर वाहन क्रमांक – MH 31-9588 को क्रेन के सहारे बाहर निकाल लिया गया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद के सहारे शवों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है. मृतक के नाम इस प्रकार है- 1. मीरा धर्मपुरिया पति राजेंद्र धर्मपुरिया (63 ), कचनार सिटी 2. संगीता धर्म पुरिया पति बृजलाल धर्मपुरिया (59), तालाब मार्ग कटंगी 3. राजेंद्र धर्मपुरीया पिता बृजलाल धर्मपुरिया, कचनार सिटी 4. शशांक दुबे पिता संतोष दुबे, बीटी तिराहा गढा (कार चालक) इनकी बची हादसे में जान 1. बृजेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह धर्म पुरिया निवासी कचनार सिटी

Be the first to comment on "मध्य प्रदेश के जबलपुर में नहर में गिरी कार, 5 की मौत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!