ममता कुलकर्णी को लेकर विकी गोस्वामी ने किया यह बड़ा खुलासा..

मुंबई : मुंबई की ठाणे पुलिस ने सोलापुर की एक फैक्ट्री से इस महीने 20 टन एफेड्राइन ज़ब्त किया था। ड्रग के इस पूरे सिंडीकेट में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी का ज़िक्र आ रहा था। ठाणे पुलिस ने इस मामले में ममता कुलकर्णी की तलाश भी शुरु कर दी थी। एक मीडिया ग्रुप से हुई बातचीत के दौरान विक्की गोस्वामी ने ड्रग के इस पूरे मामले में अपने किसी भी रोल से इनकार है। साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात का खुलासा किया जिसे जानकार सभी को हैरानी होगी।

दरअसल आज तक जिन्हें सब उनकी पत्नी समझते आये हैं वो उनकी पत्नी नही हैं। यानी की ममता कुलकर्णी को लेकर उन्होंने यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा की ममता कुलकर्णी कभी उसकी पत्नी थी ही नहीं।

आपको बता दें उनसे हुई इस बात-चीत में उन्होंने कहा कि ममता के साथ वो रिलेशनशिप में तो था लेकिन उनकी शादी कभी नहीं हुई। एक दूसरे मीडिया ग्रुप से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने भी ठाणे पुलिस के इल्ज़ामों को सिरे से नकार दिया और ये दावा किया कि वो ठाणे पुलिस के सामने जाकर अपना पक्ष रखेंगी।

Be the first to comment on "ममता कुलकर्णी को लेकर विकी गोस्वामी ने किया यह बड़ा खुलासा.."

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!