मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली को एक साल की सजा

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को पड़ोसी से मारपीट के आरोप के कारण एक साल की कैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 20,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया गया है।
2005 में आदित्य पर लगाये गए आरोप को लेकर शनिवार को फैसला आया है। मुंबई की अंधेरी अदालत ने आदित्य को दोषी मानते हुए एक साल की जेल की सजा सुनाई है।
सजा का फैसला आते ही आदित्य पंचोली के वकील उन्हें बेल दिलवाने की कोशिश में लग गए हैं। आज ही उन्होंने कोर्ट में आदित्य के लिए बेल के लिए अपील भी कर दी है। बेल के लिए आदित्य पंचोली की ओर से 12,000 रुपये की राशि की अदायगी की गई।
2005 में आदित्य पंचोली के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था।
शि‍कायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आदित्य पंचोली ने उनपर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसे कई गंभीर चोटें आई थीं।
आदित्य ने अभी तक अपना आरोप नहीं कबूला है। आदित्य का कहना है कि उनपर झूठा इल्जाम लगाया गया है।

Be the first to comment on "मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली को एक साल की सजा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!