मीठी-मीठी बातों से 350 लड़कियों बनाया गर्लफ्रेंड, धोखाधड़ी में गिरफ्तार

मीठी-मीठी बातें कर 350 महिलाओं को गर्लफ्रेंड बनाकर उन्हें ठगने वाले शख्स वेंकट रत्न रेड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक अमेरिकी परिवार ने हैदराबाद पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।

आरोपी शख्स बॉलीवुड की फिल्मी लेडीज वीएस रिक्की बहल की तर्ज पर महिलाओं से शादी करने का वादा करता और जब वे उसकी दोस्त बन जातीं तो उन्हें चूना लगा देता। लेकिन फिल्म के हीरो के तर्ज पर वह पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सका।

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक मैट्रीमोनियल साइट से महिलाओं से सम्पर्क करता था। कुछ दिन बाद उनसे दोस्ती करने के बाद उनसे मिलता और फिर उनका कीमती सामान और पैसे लेकर गायब हो जाता।

 

इतना ही नहीं वह ठगी को अंजाम देने के लिए कई महिलाओं से शादी भी कर चुका था।

आरोपी रेड्डी अमेरिका के जिस परिवार को करीब 20 लाख का चूना लगाया है उनकी बेटी से शादी करने के 20 दिन तक उसके साथ भी रहा था। मैट्रीमोनियल साइट से एक अमेरिकी लड़की से शादी तय होने के बाद आरोपी ने पासपोर्ट और वीसा भी बनवाया। अमेरिका पहुंचने के बाद आरोपी ने पीडि़त परिवार की बेटी से शादी की। शादी के 20 दिन बाद रेड्डी से ससुराल वालों से जरूरी काम के लिए 30 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 20 लाख मांगे। पैसे मिलने बाद रेड्डी वहां से फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो आरोपी ने सनसनीखेज कई खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक करीब 350 महिलाओं से दोस्ती कर चूना लगा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और पड़ताल की तो पता चला कि वह पहले से दर्ज नौ और आपराधिक मामलों में वांटेड था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब अमेरिकी महिला को ठगने के बाद कनाडा की एक युवती के सम्पर्क में था और उससे शादी करने का प्लान बना रहा था।

Be the first to comment on "मीठी-मीठी बातों से 350 लड़कियों बनाया गर्लफ्रेंड, धोखाधड़ी में गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!