मुंबई के स्कूल ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध, परेंट्स हो गए नाराज

मुंबई। देश में अलग-अलग मुद्दों पर जारी बहस के बीच मुंबई के एक स्कूल ने ऐसा फरमान जारी किया है जिसके बाद वो पेरेंट्स के निशाने पर आ गया है। दरअस इस स्कूल ने पढ़ने वाली छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसके बाद बच्चों के माता-पिता नाराज है।

बताया जाता है कि, मुंबई के मुंब्रा में एक स्कूल में नकाब और हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे बच्चों के माता-पिता ने स्कूल के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। स्कूल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसा निर्णय लिया है।

इसके पहले इसी महीने में मुंब्रा के इस सिंबायोसिस स्कूल प्रशासन ने एक सूचना जारी कर स्टूडेंट्स, उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों को स्कूल में प्रवेश करते समय अपने चेहरे को हिजाब से ना ढ़ंकने का निर्देश दिया था। यह भी कहा गया था कि स्कूल से जाते समय भी स्टूडेंट्स अपने चेहरे हिजाब से नहीं ढ़ंक सकते हैं। स्कूल के ट्रस्टी कमलराज देव ने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि, कुछ स्टूडेंट्स पूरे बुर्के में स्कूल आते-जाते हैं। जब उनके माता-पिता हमारे पास आते हैं तो हमारे सुरक्षा गार्ड को पता ही नहीं होता है कि उनकी लड़कियां कहां हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कुछ समय पहले ही दो महिलाएं अपने बच्चे को स्कूल से जल्दी लेने के लिए आईं। उनके चेहरे ढ़ंके हुए थे। हमने क्लासटीचर को सूचित किया लेकिन इसके पहले कि वो लड़की वहां पहुंचती दोनों महिलाएं वहां से गायब हो गईं। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया।

हालांकि कुछ लोगों ने स्कूल के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि वे अपने धार्मिक रिवाजों को कैसे यूंही अचानक से छोड़ सकते हैं, जबकि वहीं कुछ लोगों ने इस फैसेल का स्वागत किया है। देव ने कहा, मैं किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं लेकिन कैमरे के सामने चेहरे का दिखाई देना बहुत जरुरी है। यह पूरी तरह से सुरक्षा कारणों के लिए उठाया गया कदम है।

Be the first to comment on "मुंबई के स्कूल ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध, परेंट्स हो गए नाराज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!