सीहोर। शहर की प्रतिभा संपन्न छात्रा निशा कुईया को गत दिवस राजधानी भोपाल में संपन्न दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। निशा कुईया की इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रनिधियों द्वारा बधाई दी गई है। राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2012-2013 के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की सूची में एलएनसीटी कॉलेज की छात्रा निशा कुईया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिसके लिए गत दिवस एक गरिमामय दीक्षांत समारोह में निशा कुईया को राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। शहर के वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोतम कुईया की पुत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर कुईया की ातीजी निशा कुईया की इस गौरवपूर्ण उपलब्घि पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती उषा सक्सेना, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा, नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रकाश व्यास आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
Be the first to comment on "मेघावी छात्रा निशा कुईया को राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल"