यूपी छठे चरण में 57.03%, मणिपुर में 80% मतदान

नई दिल्ली- आज विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में छठवां चरण और मणिपुर में पहले चरण में मतदान हुआ। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के अंतिम आंकड़े इससे अधिक हो सकते हैं क्योंकि यह आंकड़े मतदान खत्म होने के समय (तीन बजे) पर आधारित हैं। वहीँ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान समाप्त हो गए हैं। छठे चरण में 57.03 प्रतिशत लोगों ने मतदान दिये। इस चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य निवार्चन अधिकारी के कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार करीब 57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान 5 बजे तक चला।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य निवार्चन अधिकारी के कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार करीब 57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ तथा बलिया जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चला।

Be the first to comment on "यूपी छठे चरण में 57.03%, मणिपुर में 80% मतदान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!