आज के आरक्षित समाज को देखते हुए लड़कियां घर से बाहर कदम निकालते हुए डर हिचकती हैं। शायद इसी के चलते मां-बाप लड़कियों को पढ़ा लिखा तो देते हैं, लेकिन शायद समाज में बढ़ रहें अपराधों के चलते या फिर काम की जगह पर बुरा व्यवहार, शारीरिक शोषण आम सी बात हो गयी है और इसीलिए घरवाले अपने घर की लड़कियों को बाहर काम पर जाने के ले लिए अपने पैर पीछे खींच लेते हैं। तो इसी क्रम में आज हम आपके सामने लेकर आएं हैं कुछ ऐसे प्रोफेशन्स जहाँ लड़कियाँ सुरक्षित हैं और काम भी एकदम साफ़-सुथरा है।

लेखिका माना की लेखन का हुनर बचपन से ही दिल में होना चाहिए लेकिन आजकल लेखन के कई नये आयाम खुल चुके हैं| सिर्फ़ किताबें या फिल्में लिखना ही लेखन नही होता बल्कि इंटरनेट पर ब्लॉग लिखना, किसी वेबसाइट के लिए कॉंटेंट लिखना वो भी लेखन का ही एक रूप है| सबसे बढ़िया बात, अपने घर से काम कीजिए, पैसे कमाईए और इज़्ज़त की ज़िंदगी जी लीजिए।

बुटीक या ब्यूटी पार्लर जी हाँ, यह पुराना प्रोफेशन ज़रूर है लेकिन फ़ायदेमंद और बेहद ही सॉफ सुथरा है| आपकी ग्राहक औरतें ही होंगी और ज़्यादा कहीं दूर आना-जाना नही पड़ता| बस घर के किसी हिस्से या आस-पास ही छोटी-सी जगह में आप अपना यह काम शुरू कर सकती हैं और अपने मर्ज़ी अनुसार वक़्त निकल के कीजिए।

टीचर-लेक्चरर टीचर की जॉब लड़कियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस जॉब की अच्छी बात यह है कि आपको समाज में इस प्रोफेशन की इज़्ज़त बहुत ही ज़्यादा है। इस जॉब में ज्यादा झिक-झिक भी नहीं है ना ही दस से पांच की जॉब।

मैच-मेकर भले ही प्रेम-विवाह आम बात हो गयी है लेकिन आज भी देश में माँ-बाप की मर्ज़ी से होने वाली अरेंज्ड शादियाँ कम नही हुई हैं| मॅट्रिमोनी वेबसाइट्स के बावजूद परिवार किसी जान-पहचान के व्यक्ति के सुझाए लड़के या लड़की से शादी का बंधन बाँधना चाहता है| अगर आप यह कर सकती हैं तो कहीं आने-जाने की ज़रूरत नहीं है| घर पर रहकर लोगों से बात कीजिए, उनकी तसवीरें और बाकी काग़ज़ मँगवाइए और फिर योग्य लड़के-लड़की और उनके परिवारों को मिलवा दीजिए! बात बन गयी तो आपकी चाँदी ही चाँदी!बुरे लोग और हालात किसी भी प्रोफेशन में मिल सकते हैं लेकिन इन प्रोफेशन्स में संभावना ज़्यादा है कि आपका जीवन आसानी से कटेगा! कोशिश करके देखिएगा।

डब्बा सर्विस बड़े-बड़े रेस्टोरेंट खोल पाना आसान नहीं है लेकिन अगर आप स्वादिष्ट खाना बनाना जानती हैं तो विश्वास कीजिए, लोग आपके हाथ के बने खाने के लिए मुँह-माँगी कीमत देंगे! आजकल लड़के-लड़कियों के होस्टल, ऑफ़िस वगेरह में डब्बे की ज़रूरत बहुत बढ़ गयी है| हर कोई घर का बना खाना चाहता है और अगर आप यह कर सकती हैं, तो बस, आपका करियर बन गया।
Be the first to comment on "ये करियर ऑप्शन हर लड़की के लिए हैं Best!"