राजकवि भास्कर रामचन्द्र ताम्बे पुरस्कार के लिये मराठी साहित्यकारों से पुस्तकें आमंत्रित

 
भोपाल : मराठी साहित्य के क्षेत्र में राजकवि भास्कर रामचन्द्र ताम्बे पुरस्कार के लिए मराठी साहित्यकारों से पुस्तकें प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी तय की गई है। पुरस्कार जनवरी 2014 से 31 दिसम्बर, 2015 के बीच प्रकाशित/मुद्रित मराठी कविता या लेखन, मराठी कथा या कांदबरी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं से मराठी में अनुवादित पुस्तकों के लिए दिया जायेगा।

चयनित मराठी साहित्कार को 51 हजार रूपये और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। प्रदेश के मराठी साहित्यकार ऐसी पुस्तकें अकादमी के कार्यालय में 25 जनवरी तक जमा करवा सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित नियम और शर्तों की जानकारी मराठी साहित्य अकादमी, रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग, बाणगंगा रोड, भोपाल से अथवा www.culture.mp-in पर प्राप्त की जा सकती हैं।

Be the first to comment on "राजकवि भास्कर रामचन्द्र ताम्बे पुरस्कार के लिये मराठी साहित्यकारों से पुस्तकें आमंत्रित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!