राजधानी दिल्ली रही देश में सबसे गर्म

नई दिल्ली। मई की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी और लू के बीच राजधानी दिल्ली पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्म रही। इसके साथ रहे हरियाणा का हिसार और उत्तर प्रदेश का बांदा। बिहार और बंगाल में बादलों के कारण कुछ राहत रही। राजधानी दिल्ली में सोमवार को गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना दूभर रहा।
अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा, जो मौजूदा मौसम के अधिकतम स्तर पर था। शाम को बादलों और तेज आंधी ने गर्मी से कुछ राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून से पहले की बूंदाबांदी की संभावना पांच मई तक बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर मंडल में गर्मी से कुछ राहत रही तो मेरठ और बरेली मंडल में तापमान बढ़ा रहा। तटीय राज्यों ओडिशा व तेलंगाना में गर्मी से 36 और लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना में अब तक गर्मी 178 लोगों की जान जा चुकी है।
चढ़ा पारा
दिल्ली
46.2
हिसार
45.5
बांदा
45.2

Be the first to comment on "राजधानी दिल्ली रही देश में सबसे गर्म"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!