लोकप्रिय हो रही है सिंहस्थ की वेबसाइट

भोपाल :महाकाल की नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ के लिये राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएँ की गई हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं के अंतर्गत सिंहस्थ की वेबसाइट www.simhasthaujjain.in बनायी गयी है।वेबसाइट पर आम जनता के लिये सिंहस्थ संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध है। वेबसाइट का शुभारंभ एक साल पहले अप्रैल 2015 में किया गया था। वेबसाइट का एक वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। लाखों की संख्या में लोगों ने वेबसाइट से जानकारी हासिल की। अब तक इस वेबसाइट को 5 लाख से ज्यादा हिट्स प्राप्त हो चुके हैं। बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी वेबसाइट से जानकारी हासिल कर लाभ उठा रहे हैं।

Be the first to comment on "लोकप्रिय हो रही है सिंहस्थ की वेबसाइट"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!