विदाई के बाद ट्रेन से दुल्हन गायब, 36 घंटे पहले हुई थी शादी

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शादी करके वापस मुंबई लौट रहा एक परिवार उस समय तनाव में आ गया जब उनके साथ सफर कर रही दुल्हन अचानक गायब हो गई। इससे पहले ट्रेन इटारसी जंक्शन पर रुकी थी। ससुराल जल चलती ट्रेन में खंडवा तक दुल्हन को तलाशते रहे परंतु वो कहीं नहीं मिली। वापस इटारसी लौटे तो एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दुल्हन के लिबास में एक युवती को देखा था। सीसीटीवी खंगाली लेकिन वह दिखाई नहीं दी। अब दूल्हा उसका परिवार और पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार छत्रपति शर्मा छत्रपति मुंबई, महाराष्ट्र में शिक्षक हैं। बीकॉम फाइनल कर रही लापता दुल्हन प्रीति उर्फ पूजा (25) सिंगरौली, मध्यप्रदेश की रहने वाली है। 23 नवंबर को छत्रपति और प्रीति ने सिंगरौली में शादी की रस्में पूरी कीं। विवाह के 36 घंटे हुए थे दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले ही इटारसी में गायब हो गई। परिजनों ने बताया 24 नवंबर को प्रीति की विदाई कर जबलपुर आए थे।

इटारसी में टॉयलेट के लिए उठी थी

जबलपुर से मुंबई की यात्रा के लिए पाटलीपुत्र सुपर एक्सप्रेस के एसी बी-1 कोच में रिजर्वेशन था। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे ट्रेन में बैठे। कोच में छत्रपति, दुल्हन प्रीति परिवार के सदस्य थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ट्रेन इटारसी जंक्शन के प्लेटफार्म 6 पर आई। जहां परिवार की एक महिला से प्रीति ने कहा मैं टॉयलेट जाकर आती हूं। ट्रेन चलने लगी लेकिन दुल्हन नहीं आई। महिला ने टॉयलेट की तरफ जाकर देखा तो वहां प्रीति नहीं थी। यह जानकारी परिजनों को दी।

1 घंटे बाद मची खलबली

रात का सफर होने से दूल्हा-दुल्हन बराती सो गए। दूल्हे के भाई कुंज शर्मा ने बताया शनिवार सुबह 7 बजे के करीब हम लोग नींद से जागे। दुल्हन अपनी सीट पर नहीं थी। बारातियों से पूछताछ की। पूरी ट्रेन में तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। एक यात्री से पता चला कि इटारसी रेलवे स्टेशन के पास दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था। यहां से दूल्हा छत्रपति सहित उसके दोस्तों ने इटारसी में तलाशा।

सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला

दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन खंडवा में रुकी। जहां दुल्हा सहित परिजन जीआरपी खंडवा पहुंचे और घटना के बारे में बताया। खंडवा में स्टेशन पर प्रीति की तलाश की। फिर दोपहर 3 बजे पति छत्रपति दो अन्य परिजन इटारसी जीआरपी आए। थाना प्रभारी बीएस चौहान को घटनाक्रम बताया। सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें वह नजर नहीं आई।

Be the first to comment on "विदाई के बाद ट्रेन से दुल्हन गायब, 36 घंटे पहले हुई थी शादी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!