शरद यादव के बाद BJP नेता विनय कटियार ने दिया आपत्तिजनक बयान

New Delhi : जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव के महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद अब भाजपा नेता और सांसद विनय कटियार ने आपत्तिजनक बयान दिया है।
यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा बहुत सी सुंदर लड़कियां, महिलाएं और हीरोइन हैं, जो स्टार प्रचारक हैं। इससे क्या फर्क पड़ता है।

आपको बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा के बीच गठबंधन हुआ है, जिसमें सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका निभाने के बाद प्रियंका गांधी अब विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगी।
पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया और राहुल गांधी के साथ उनका नाम शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर का नाम भी शामिल है।
पीएम माफी मांगेंः कांग्रेस
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कटियार का यह बयान भारत में महिलाओं के प्रति भाजपा नेतृत्व के नजरिये को दर्शाता है। पीएम मोदी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के स्टार प्रचारकों में कटियार का नाम नहीं
भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और वरुण गांधी को यूपी में अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। शनिवार को जारी सूची में केंद्रीय और बाहरी नेताओं की प्रमुखता दी गई है।
भाजपा के स्टार प्रचारकों में मोदी, शाह, राजनाथ, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, स्मृति ईरानी, उमा भारती, कलराज मिश्र, मेनका गांधी, राम विलास पासवान, मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, महेश शर्मा, संजीव बालियान, वी के सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार, वसुंधरा राजे सिंधिया, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी जैसे भाजपा के कद्दावर नेता शामिल हैं।

Be the first to comment on "शरद यादव के बाद BJP नेता विनय कटियार ने दिया आपत्तिजनक बयान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!