पाँच जिला मुख्यालय में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न
भोपाल : मध्यप्रदेश के 12-शहडोल लोकसभा (अजजा) और बुरहानपुर जिले के 179-नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये हैं। दोनों उप-चुनाव के लिये अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई। उसके बाद ईव्हीएम में प्राप्त मतों की गणना की चक्रवार की गयी। मतगणना-स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती का कार्य हुआ।
शहडोल संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह को 4 लाख 81 हजार 398 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हिमाद्री सिंह को 4 लाख 21 हजार 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हिमाद्री सिंह को 60 हजार 383 मत से पराजित किया। मतों की गिनती में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के श्री हीरासिंह मरकाम को 55 हजार 306 वोट मिले। नोटा के लिये 15 हजार 66 मतदाता ने बटन दबाया।
शहडोल | ||
उम्मीदवार |
राजनैतिक दल |
प्राप्त मत |
1-श्री परमेश्वर सिंह पोर्ते 2-सुश्री हिमाद्री दलबीर सिंह 3-श्री ज्ञान सिंह 4-श्री अमित पड़वार 5-श्री कैलाश कोल 6-श्री कृष्ण पाल सिंह पवेल 7-श्री सज्जन सिंह परस्ते 8-श्री हीरासिंह मरकाम 9-सुश्री अनुराधा पाटले 10-श्री अमरपालसिंह धुर्वे 11-श्री कोमल बैगा 12-श्री झमकलाल वनवासी 13-सुश्री पार्वती सिंह मरावी 14-भाई विमल बैगा 15-श्री रामसुन्दर बैगा 16-श्री शिवचरण पाव 17-श्री शेषराम बैगा 18-नोटा |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया इण्डियन नेशनल कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी अपना दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय निर्दलीय |
21143 421015 481398 41398 2846 2021 3365 55306 3456 3037 3902 4711 7228 11851 9782 17198 5687 15066 |
जीत का अंतर-60,383 |
नेपानगर
नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री मंजू दादू ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री अंतर सिंह बर्डे को 42 हजार 198 वोट से पराजित किया1 सुश्री मंजू दादू को 99 हजार 626 एवं श्री अंतर सिंह को 57 हजार 428 वोट प्राप्त हुए।
उम्मीदवार |
राजनैतिक दल |
प्राप्त मत |
1-श्री अन्तरसिंह बर्डे 2-सुश्री मंजू दादू 3-सुश्री रेनु पाटिल (रेवन्ता पाटिल) 4-श्री वेर सिंग 5-नोटा |
इण्डियन नेशनल कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (ए) लोक जनशक्ति पार्टी |
57428 99626 3053 1940 3223 |
जीत का अंतर- 42198 |
पिछला चुनाव
शहडोल लोकसभा सीट के लिये वर्ष 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्री दलपत सिंह परस्ते 55.47 प्रतिशत मत लेकर 2 लाख 41 हजार 301 वोट से विजयी रहे थे। उन्होंने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह को पराजित किया था। नेपानगर विधानसभा के लिये वर्ष 2013 में हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के श्री राजेन्द्र दादू इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री रामकिशन पटेल से 22 हजार 178 वोट से जीते थे।
Be the first to comment on "शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजयी"