सीहोर। आज सीहोर के कस्बा क्षेत्र के अन्तर्गत कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जमशेद नगर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सर्वप्रथम जमशेद नगर में मुस्लिम महिलाओं एवं पुरुषों ने पुष्पहार से सुरेन्द्र सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत कर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जमशेद नगर के बुजुर्गों से श्री ठाकुर ने अपने स्वागतोत्तर में कहा कि यदि मुझे आपका आशीर्वाद एवं सेवा का मौका मिला तो मैं निश्चित रुप से क्षेत्र के विकास के लिये कार्य करुंगा।

इसी कड़ी में आगे गोहापुरा, तलईयापुरा, में भी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत कर पूर्ण समर्थन का विश्वास दिया एवं कहा कि एक योग्य एवं निष्ठावान प्रत्याशी बहुत समय के बाद हमारी सीहोर विधानसभा को मिला है। इसी कड़ी आगे बड़ते हुए कस्बे के गेहलोतपुरे में बुजुर्ग महिलाओं एवं बहनों श्री ठाकुर को तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार पुरे कस्बा क्षेत्र में सुरेन्द्र सिंह का व्यापक स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत होकर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि विगत 30 वर्षों से पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा हमेशा से ही इस क्षेत्र की उपेक्षा की है, कि इतने वर्षों के पश्चात भी कस्बा क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आपने मुझमें विश्वास जताया और आशीर्वाद दिया तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि निश्चित ही कस्बा क्षेत्र से विकास कार्य की शुरुआत करुंगा।

इस अवसर पर कांग्र्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सभी जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी के सभी पदाधिकारी,युवक कांग्रेस व सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, अनुसूचित जाति कांग्रेस के पदाधिकारी, ग्रामीण से आये सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थकगण उपस्थित रहे।

Be the first to comment on "शहर के कस्बा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया व्यापक जनसंपर्क"