शिवराज के गढ़ बुधनी में हल्ला बोलेंगे राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वय अरुण यादव और सुरेश पचौरी के पक्ष में चुनाव प्रचार 23 को प्रदेश दौरे पर आ रहे है। गांधी की पहली सभा विधायक निशंक जैन के विधानसभा क्षेत्र गंजबासोेदा में बुलाई है। इसके बाद वे दोपहर एक बजे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी के समर्थन में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की मंडीदीप में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी 23 को दोपहर ढाई बजे के लगभग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी के नसरुल्लागंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गांधी प्रदेश में भाजपा सरकार के 15 सालों के कार्यकाल में हुए घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोलेंगे। सूत्रो ने बताया कि बुधनी के नसरुल्लागंज की सभा में गांधी रेत के अवैध कारोबार और व्यापम घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री चौहान और उनके परिवार पर हमला बोलेंगे।

Be the first to comment on "शिवराज के गढ़ बुधनी में हल्ला बोलेंगे राहुल गांधी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!