श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर सिंहस्थ संबंधी हर जानकारी

भोपाल : सिंहस्थ महाकुंभ में शामिल होने के इच्छुक और उज्जैन पहुँचे श्रद्धालुओं को सिंहस्थ से संबंधित कोई भी जानकारी जुटाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। वे सिंहस्थ की वेबसाइट पर क्लिक कर इससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर रहे हैं।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई इस वेबसाइट पर महाकालेश्वर, उज्जैन कलेक्टर, मध्यप्रदेश पर्यटन, रेलवे आदि महत्वपूर्ण लिंक भी मौजूद हैं। गूगल मेप भी उज्जैन घूमने में मददगार साबित हो रहा है।

सिंहस्थ की लिंक पर क्लिक कर महाकाल के लाइव दर्शन भी कर सकते हैं। इसका लाभ वे श्रद्धालु ले सकते हैं जो किसी कारणवश उज्जैन नहीं पहुँच पा रहे हैं। वेबसाइट पर सिंहस्थ के सम्पूर्ण सन्दर्भ उपलब्ध हैं। महाकाल की नगरी, श्रीकृष्ण की शिक्षा का केन्द्र, महाकवि कालिदास की भूमि, राजा विक्रमादित्य की नगरी, उज्जैन के इतिहास को जानना हो या फिर किन-किन घाटों पर स्नान की व्यवस्था रहेगी, किन तारीखों में विशेष स्नान होंगे, यह सब कुछ आप इस वेबसाइट पर जान सकते हैं। इस पर सर्फिंग करते हुए सिंहस्थ महापर्व, समुद्र मंथन, ज्योतिषीय महत्व, अमृतमयी क्षिप्रा नदी, घाट, अखाड़ों और सिंहस्थ-2016 की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

होम पेज पर उपलब्ध सिंहस्थ लिंक पर उज्जैन कैसे पहुँचें, होटल, लॉज और धर्मशाला की जानकारी भी हैं। होम पेज पर ही उज्जैन के बारे में लिंक पर सर्च कर शहर के गौरवशाली अतीत की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा काल गणना केन्द्र, मोक्ष नगरी, श्री महाकालेश्वर, 84 महादेव, पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा सहित अन्य मंदिरों के विवरण के साथ ही निकटवर्ती स्थलों की जानकारी भी इस वेबसाइट में दी गई हैं। वहीं विशिष्ट व्यक्ति की लिंक पर राजा विक्रमादित्य, सान्दीपनि ऋषि एवं महाकवि कालिदास का विवरण भी मौजूद हैं। होम पेज में ही सिंहस्थ संबंधी विकास कार्य और उनके फोटोग्राफ्स भी देखे जा सकते हैं।

Be the first to comment on "श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर सिंहस्थ संबंधी हर जानकारी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!