सन्नी महाजन के नेतृत्व में निकाली ऐतिहासिक वाहन रैली

स्वामी विवेकानंद का आदर्श जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत-सन्नी महाजन
 सीहोर। आज जब चारों ओर आदर्श का अभाव और मूल्यों की कमी दिखाई दे रही है, ऐसे में स्वामी विवेकानन्द का आदर्श जीवन युवाओं को राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रगट करने को प्रेरित करता है। उक्त विचार शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल वाहन रैली में हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सन्नी महाजन ने कहे। शुक्रवार को श्री महाजन के नेतृत्व में निकाली गई रैली शहर में ऐतिहासिक है। रैली का अनेक सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने पूरे समर्पण से दिल से स्वागत किया। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए शुगर फैक्ट्री के पास स्थित सौभाग्य पैलेस पर पहुंची और विशाल आम सभा में तब्दील हो गई। 
इस मौके पर श्री महाजन ने कहा कि विश्व और पश्चिम भारत की सच्ची आध्यात्मिक परम्परा और संस्कृति की सच्ची पहचान विवेकानन्द ने विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अमेरिका की विश्व धर्म परिषद में भारत के गुलामीकाल में भी भारत की महान विरासत का साक्षात्कार करवाया था।
अपने व्यक्तित्व, प्रतिष्ठा के लिए नहीं बल्कि भारत माता की महान ज्ञान संस्कृति के लिए उन्होंने अमेरिका की धरती पर संदेश दिया था। 
शुक्रवार को सुबह से ही रैली को लेकर युवाओं में उत्साहवर्धन था। दोपहर शहर के भोपाल नाके से भाजपा के युवा नेता सन्नी महाजन के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई।  श्री महाजन ने बताया कि उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। उनके लिए प्रेरणा का एक उम्दा स्त्रोत साबित हो सकते हैं। श्री महाजन ने कहा कि किसी भी देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। देश में आतंकवाद सहित अन्य समस्या व्याप्त है, ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। विवेकानंद जी के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो सारे युवाओं को नई चेतना से भर दे। उनके दिलों को भेद दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्कमता का संचार कर दे।

Be the first to comment on "सन्नी महाजन के नेतृत्व में निकाली ऐतिहासिक वाहन रैली"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!