सर्जरी के बाद सदमे में है पाक, उसे अंदाजा नहीं कि क्या हुआ है: पर्रिकर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पीओके में भारतीय सैन्य कार्रवाई पर पाकिस्तान के इनकार पर चुटकी ली। उन्होंने शनिवार को कहा कि पड़ोसी देश अभी बेहोशी की हालत में है और उसे अंदाजा ही नहीं है कि आखिर क्या हुआ है।
सेना के सर्जिकल हमले के बाद अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि कोई हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने वाले विशेष कमांडो को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आदेशों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। पर्रिकर ने उत्तराखंड की महान हस्ती और पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का पौड़ी जिले के पीठसैण गांव में अनावरण किया।

 

पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने भारतीय सेना को उसकी क्षमताओं से अवगत कराया जैसे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हुनमानजी को उनकी जन्मजात शक्तियों के बारे में बताया गया था जब वह लंका जाने से पहले हिचकिचा रहे थे।

रक्षा मंत्री ने रामायण का हवाला देते हुए कहा कि हम किसी देश पर कब्जा नहीं करना चाहते। भगवान राम ने लंका जीतने के बाद उसे विभीषण को उपहार में दे दिया था। बांग्लादेश ऑपरेशन में भी हमने ऐसा ही किया था। अब सर्जिकल ऑपरेशन में भी हमने ऐसा ही किया। जो हमें नुकसान पहुंचाएगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Be the first to comment on "सर्जरी के बाद सदमे में है पाक, उसे अंदाजा नहीं कि क्या हुआ है: पर्रिकर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!