साँईनाथ मंदिर से माता मंदिर तक डामरीकरण सडक़ बनाये जाने नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वागत कर माना आभार
सीहोर। नगर विकास एवं सडक़ों के निर्माण की श्रंखला में सीहोर नगर पालिका दिन रात युद्ध स्तर पर नगर के सभी क्षेत्रों में सडक़ों का निर्माण कार्य करा रही है। आज गंज क्षेत्र के  वार्ड क्र. 13 के पार्षद अर्जुन राठौर व क्षेत्रीय नागरिकों ने साँईनाथ मंदिर से माता मंदिर तक बनाई जाने वाली डामरीकरण सडक़ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने विधिवत पूजन अर्चन कर बनाई जाने वाली सडक़ निर्माण में आई हुई आधुनिक मशीनों की विधिवत पूजन अर्चन कर सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। सडक़ कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा एवं पार्षद अर्जुन राठौर का आभार मानते हुए पुष्पमाला भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अरोरा ने कहा कि सीहोर नगर में सुन्दर सडक़ों का निर्माण हो इस हेतु नपा ने पुरे नगर की कार्य योजना बनाकर लगभग नगर की 80 प्रतिशत सडक़ों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है। नगर में चौड़ी-चौड़ी गुणवत्ता पूर्ण सीसी सडक़ व डामरीकरण सडक़ का कार्य करोड़ों रुपयों की राशि से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जो कि नगर में अब तक का ऐतिहासिक सडक़ निर्माण कार्य है। बरसात पूर्व  नगर की सभी सडक़ों का निर्माण कार्य पुरा कर लिया जायेगा। साथ ही गंज क्षेत्र को जोडऩे वाला कोतवाली चौराहे सीटू नाले वाला पुल को चौड़ा कर नये पुल का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जायेगा। नाले के समीप सुन्दर आकर्षक जालियाँ लगाई जायेंगी। नाले के समीप की भूमि पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण रक्षा के साथ नाले का सौन्दर्यकरण किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थितजनों में प्रमुख रुप से 
क्षेत्रीय पार्षद अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, अमरसिंह राठौर, थानसिंह राठौर, सुरेश राठौर, संजय यादव, भोला यादव, राकेश राठौर, महेश राठौर, नवीन, प्रवेश राठौर, अनुराग, सौरभ प्रजापति सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Be the first to comment on "साँईनाथ मंदिर से माता मंदिर तक डामरीकरण सडक़ बनाये जाने नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!