भोपाल : दूरदर्शन भोपाल के प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा सिंहस्थ महाकुंभ पर केन्द्रित विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर रात 8.30 बजे 10 मिनिट अवधि की प्रमुख खबर प्रसारित होगी। सिंहस्थ पर विशेष परिचर्चा “सिंहस्थ क्या ला सकता है जन-जागृति’, “कैसे जुड़े हैं आध्यात्म और विज्ञान’, “क्या सोचता है देश का युवा सिंहस्थ के बारे में’, “क्या सिंहस्थ के लिये हो पायेगा छोटे शहरों का विकास,’ इन विषयों पर सिंहस्थ विशेष परिचर्चा शाम 4.20 पर समाचार एकांश की विशेष श्रंखला में प्रसारित की जायेगी।
सिंहस्थ का दूरदर्शन पर विशेष प्रसारण प्रतिदिन रात 8.30 बजे

Be the first to comment on "सिंहस्थ का दूरदर्शन पर विशेष प्रसारण प्रतिदिन रात 8.30 बजे"