सीहोर को सम्रद्ध शाली बनाने के लिए यह सफऱ निरन्तर जारी रहेगा- सुदेश राय, भाजपा प्रत्याशी

 
ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने जनसंपर्क किया, लोगों ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदेश राय ने रविवार को ग्राम बरखेडाहसन, गड़ी बगराज, कोलूखेड़ी, युगराजपुर, अहमदपुर सहित अनेक ग्रामो में जनसंपर्क किया। देखा गया कि अहमदपुर के जनसंपर्क में क्षेत्र की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया, यहाँ विधायक एवं सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में ग्रामीणजन भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए फुलमालाएं लेकर पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी ने सभी से आर्शीवाद के साथ भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हुए प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। इसके अलावा अनेक ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने जनसंपर्क किया, इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा की ओर फूलमालाएं पहनाकर भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का स्वागत किया। 
विधानसभा क्षेत्र सीहोर से भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने कहा की मध्यप्रदेश को सम्रद्ध शाली बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश खड़ा है, भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ प्रदेश को समृद्धशाली बनाने के लिए यह सफऱ निरन्तर जारी रहेगा। जनता का स्नेह प्रेम आशीर्वाद भाजपा के साथ है, हम प्रदेश में आप सभी के आशीर्वाद से फिर भाजपा का कमल खिला रहे है। नगर में समाजसेवी अखिलेश राय ने अनेक वार्डो में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का अनुरोध नगर वासियों से किया। इधर समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्षदों के साथ नगर में जनसंपर्क किया और सभी से भाजपा के पक्ष में कमल का बटन दबाकर मतदान करने का अनुरोध किया। आज सीहोर नगर के कई क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदेश राय के पक्ष में श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ के साथ जनसम्पर्क किया, श्रीमति राय ने घर घर पहुच कर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के संबंध में बताया साथ सीहोर विधानसभा में पिछले 5 सालों में जो 15 सो करोड़ रूपये के विकास कार्य हुए उसकी जानकारी दी और भाजपा के प्रत्याशी सुदेश राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  
गौरतलब है की सीहोर के लोकप्रिय विधायक श्री सुदेश राय के भाजपा प्रत्याशी बनते ही पूरे सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेतागण और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है और भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए अबकी बार दो सौ बार, फिर भाजपा फिर शिवराज नारे, भविष्य का संदेश समृद्व मध्यप्रदेश, मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ प्रचार अभियान में जुट गए है और भाजपा के पक्ष में लोगों से मतदान करने का अनुरोध कर रहे है। विधानसभा क्षेत्र सीहोर से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुदेश राय विधायक ने कहा की मेरे विधायक कार्यकाल में हमेशा विकास को ही प्राथमिकता दी गई उस का सुखद परिणाम विकसित सीहोर विधानसभा क्षेत्र में रूप में आप सबके सामने है, श्री राय ने कहा की आनंद प्रेम उत्साह से ओत प्रोत सभी के द्वारा किए गए अभिवादन से अभिभूत हूँ क्षेत्र के सभी लोगों का स्नेह, प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग यूँ ही बना रहे, हम साथ मिलकर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए भाजपा का कमल खिलाएंगे।

Be the first to comment on "सीहोर को सम्रद्ध शाली बनाने के लिए यह सफऱ निरन्तर जारी रहेगा- सुदेश राय, भाजपा प्रत्याशी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!