सीहोर : महिला सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट

सीहोर। आष्टा जनपद में पदस्थ आरईएस की महिला सब इंजीनियर प्रियंका कठाने को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
ग्राम पंचायत अरनिया राम के उप सरपंच ब्रजकिशोर सोनी से दो कपीलधारा कूप एवं खेल मैदान की राशि के बिलो को आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त भोपाल से डीएसपी साधनसिह के नेतृत्व में आई 11 सदस्यों की टीम ने जनपद पंचायत में रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त टीम में आए डीएसपी मनोज मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत अरनिया राम में कपीलधारा योजना में दो कुओं का निर्माण हुआ था एवम एक खेल मैदान बना था कार्य पूर्ण होने के बाद सामग्री की राशि तीन लाख 64 हजार बिल भुगतान होना थे, बिलों पर हस्ताक्षर करने के बदले 20 हजार में मामला तय हुआ था।

सब इंजीनियर कठाने को तय बात अनुसार ब्रज सोनी को 10 हजार की राशि देना तय था, शनिवार शाम को जनपद कार्यालय में प्रियंका के कक्ष में 10 हजार दिए, जिसे उन्होंने अपने पर्स में रखे और जैसे ही वह जाने के लिए नीचे आई लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

बाद में आरोपी प्रियंका एवं फरियादी ब्रज सोनी के हाथ धुलवाए तो पानी हल्का गुलाबी हो गया। इसके बाद सब इंजीनियर के पर्स की तलाशी ली, जिसमें दो हजार के पांच नए नोट मिले। जिसके नम्बरों का मिलान किया तो वे वही निकले जो लिखे गए थे।

Be the first to comment on "सीहोर : महिला सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!