इस फूल के साथ मॉडल ने खिंचवाया फोटो, लग सकता है भारी जुर्माना

वोल्गोग्राद। हाल ही में एक मॉडल को इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फोटोज पोस्‍ट करना मुसीबत का कारण बन गया। वास्तव में नतालिया जिन फूलों के साथ शूट कर रही थी, वह खत्म होने की कगार पर है। जैसे ही अधिकारियों को इसके बारे में पता चला उन्होंने इस संबंध में जांच बैठा दी।

रूस की वोल्गोग्राद की रहने वाली 19 साल की मॉडल नतालिया गुरोवा ने तालाब के किनारे एक फूल के साथ पोज दिया जिसके बाद वह बड़ी मुसीबत में फंस गई। उसने अपने हाथ में एक कमल का फूल ‘नेलुम्बो’ पकड़ा हुआ था जिसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

नतालिया ने लैवेंडर रंग का गाउन पहना हुआ था और उसके हाथ में कमल का फूल जब देखा तो कुछ लोग तारीफों के पुल बांध रहे थे। इनकी तस्वीरें भले ही शानदार हो और आपकी नजर न हटे लेकिन इस मॉडल के लिए तो यह परेशानी का सबब बन गया है।

वहीं नतालिया को तारीफ के बीच एक ऐसा मैसज मिला कि उसके होश उड़ गए। उसके अकाउंट पर कमेंट था कि कितने फूल हैं इसकी जांच होगी।

वास्तव में नतालिया जिन फूलों के साथ शूट कर रही थी, वह खत्म होने की कगार पर है। जैसे ही अधिकारियों को इसके बारे में पता चला उन्होंने इस संबंध में जांच बैठा दी। बताया जा रहा है कि अधिकारी जांच कर रहे हैं कि शूट में कितने फूलों का उपयोग किया गया और उस हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

नेलुम्बो कमल की प्रजाति का पुष्प है जिसके कई रूप होते हैं। इसकी प्रजातियां भारत तथा वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प भी हैं। कई देशों में पाई जाने वाली वाटर लिली भी इसी प्रजाति की है। इस प्रजातियों में नेलुम्बो दुर्लभ फूल है। नेलुम्बो शब्द सिंहली भाषा से बना है।

Be the first to comment on "इस फूल के साथ मॉडल ने खिंचवाया फोटो, लग सकता है भारी जुर्माना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!