हवा की दिशा बदलने से मिलेगी ठंड से राहत

भोपाल/इंदौर। मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार की रात का तापमान भी 5 डिग्री के करीब लुढ़क गया है। दो दिन पहले रात का तापमान 15 डिग्री को पार कर गया था। वह 10.5 डिग्री पर आ गया है। हालांकि अभी भी यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं दिन का तापमान भी 22.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है जो सामान्य से छह डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आज हवाओं का रूख पूर्वी होने से दिन के तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हो सकती है।

एक दिन पहले जहां हवाओं का रूख उत्तरी दिशा की ओर होने के साथ ही हवाएं 15 से 20 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लगी थी और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण कल फिर ठंड लौटकर आ गई। रात में भी ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा लेकिन आज सुबह हवाओं का रूख फिर उत्तरी दिशा से पूर्वी की ओर हो गया है और हवाएं भी 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लगी है जिससे मौसम विभाग का यह अनुमान है कि अब आज दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को हल्की सी राहत मिलेगी।

 

Be the first to comment on "हवा की दिशा बदलने से मिलेगी ठंड से राहत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!