हाथ में तलवार लेकर भाजपा के मंच पर पहुंचे संजय दत्त

1993 मुंबई बम धमाकों में आर्म्स एक्ट के अतंर्गत दोषी पाए जाने के बाद सजा काटकर लौटे अभिनेता संजय दत्त नई पारी शुरू कर सकते हैं। मुंबई में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सीटें बढ़नी चाहिए। इतना ही नहीं वो मंच पर भगवा रंग का साफा बांध कर हाथ में तलवार लेकर खड़े भी थे।गौरतलब है कि संजय की बहन प्रिया दत्त कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुकी हैं। इससे पहले संजय ने 2009 में समाजवादी पार्टी के महासचिव बने थे और लोकसभा चुनाव के दौरान जमकर प्रचार भी किया था। जब 2010 में अमर सिंह पार्टी से निष्कासित किए गए तो उन्होंने यह कह कर पार्टी छोड़ दी थी कि बड़े भाई को पार्टी से निकालने के बाद वहां रहना सही नहीं है।

यह कार्यक्रम भाजपा के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने आयोजित करवाया था। कार्यक्रम के दौरान संजय के साथ कंबोज और शहर के भाजपा प्रमुख आशीश शेलार के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

Be the first to comment on "हाथ में तलवार लेकर भाजपा के मंच पर पहुंचे संजय दत्त"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!