होटल में सब ऑन डिमांड चलता, फोन आते ही उसे भेज देते…

ग्वालियर। सेक्स रैकेट के सरगना के संबंध शहर के कुछ चर्चित होटलों से भी जुड़े हैं। इन होटलों में ऑन डिमांड लड़कियों को भेजा जाता था। सरगना के मोबाइल से यह जानकारी पुलिस को मिली है। मोबाइल में कई होटल और उनके नंबर सेव हैं। साथ ही लगातार इन नंबर पर कॉल आए और गए हैं। अब पुलिस इस संबंध में सरगना और उसके भानजे से गहराई से पूछताछ कर रही है। गुस्र्वार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 25 फरवरी तक रिमांड पर ले लिया गया है।
महाराजपुरा थानाक्षेत्र के वायु नगर में बुधवार शाम को पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा था। इसमें पुलिस ने दिल्ली की दो, पश्चिम बंगाल व नेपाल की एक-एक लड़कियों को पकड़ा था।
साथ ही गिरोह के सरगना ओमप्रकाश पचौरी, उसकी बहन कल्पना शर्मा व भानजा सुबोध शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। ग जबकि रैकेट के मुखिया ओमप्रकाश व भानजे सुबोध शर्मा को पुलिस ने 25 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और उसकी डिटेल पर गुरुवार को गहनता से जांच की। इसमें आरोपी के मोबाइल में शहर के कई होटलों के नाम व नंबर सेव थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई होटल में लड़कियां भेजने की बात भी कबूली है। बुधवार को भी कार्रवाई के दौरान एक नेपाल से आई लड़की को पुलिस ने स्टेशन बजरिया में एक होटल के बाहर पकड़ा।
दिल्ली के सेठ से लाते थे लड़कियां
मामा-भानजे ने कबूल किया कि वह एक दलाल के माध्यम से दिल्ली के सेठ के संपर्क में थे। वही लड़कियों से डील कराकर उन्हें भेजता था। उसके पास दिल्ली, नेपाल व पश्चिम बंगाल की कई लड़कियां हैं। इनको वह अन्य शहरों में भेजता है। पुलिस इस सेठ की धरपकड़ की भी तैयारी कर रही है।
लड़कियों को थमाए फर्जी चेक
आरोपी मामा-भानजे के यहां से पकड़ी गईं लड़कियों को एक महीने पहले भी उसने बुलाया था। इनमें से दो को उसने पेमेंट नकद न देते हुए चेक दिया था। जब उन्होंने दिल्ली जाकर चेक बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया।

Be the first to comment on "होटल में सब ऑन डिमांड चलता, फोन आते ही उसे भेज देते…"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!