अताउल्लाह व रफत का चयन म.प्र. सिविल सेवा हॉकी टीम के लिए हुआ

 

सीहोर। 23 से 31 मार्च तक रांची झारखण्ड में आयोजन कि जाने वाली आल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए म.प्र. टीम की घोषणा कर दी गर्ई है। जिसमें सीहोर से शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के व्यायाम शिक्षक अताउल्लाह खान और स्वास्थ विभाग में कार्यरत रफत का चयन रक्षा पंक्ति के खिलाडियों में किया गया। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए म.प्र. दल 21 मार्च को भोपाल से रांची के लिए रवाना होगा। सीहोर से दोनों खिलाडियों के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी, जिला चिकित्सा अधिकारी एफ ए कुरैशी, प्राचार्य आरके बांगरे, अलोक शर्मा, सहायक संचालक निलेश सक्सेना, पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी दाउद मो.खान जिला क्रिडा अधिकारी आनंद स्वामी, क्रीडा अधिकारी रवि बिरहा, भरतलाल शर्मा खेल शिक्षक अरूणा पारे, फुटबॉल संघ सचिव मनोज कन्नोजिया , नारायण प्रसाद कुशवाह, शैलेन्द्र चौहान, चंद्रशेखर शर्मा, एहसान उल्लाह खान , रावेन्द्र चौहान , शैलेन्द्र चंदेल, माधव यादव आदि ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है। 

श्री  अताउल्लाह खान                            श्री रफत

Be the first to comment on "अताउल्लाह व रफत का चयन म.प्र. सिविल सेवा हॉकी टीम के लिए हुआ"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!