अब Honda Activa हुई अपडेट, BSIV इंजन के साथ AHO भी

एयर पाॅल्युशन को लेकर भारत सरकार के नए नाॅम्स के अनुसार सभी टू-व्हीलर्स को अपडेट करने का सिलसिला जोर पकड़ता जा रहा है। बजाज इस दिशा में पहली कंपनी रही है जिसे अपनी पूरी लाइनप को अपडेट कर लिया है। होंडा भी इसी दिशा में तेजी से काम कर रहा है। अब होंडा ने अपनी पाॅपुलर स्कूटर एक्टिवा-125 को BSIV इंजन से अपडेट किया है। टेकनोलाॅजी में बदलाव हुआ है लेकिन इंजन वही है। इसके अलावा, AHO (आॅटोमैटिक हैडलैंप आॅन) फंक्शन भी यहां देखने को मिलेगा। अंधेरा होते ही यह फंक्शन अपने आप एक्टिव हो जाता है। दाम 56,954 (एक्सशोरूम, दिल्ली) से शुरू है।

एक्टिव-125 में LED लैंप देखे जा सकते हैं।
मोबाइल चार्जिंग सुविधा भी यहां इस बार दी गई है। स्पीडोमीटर के दोनों साइड टर्न इंडिकेटर्स और नीचे की तरह डिजिटल स्क्रीन देखने को मिलेगी। नए मट क्रूस्ट मैटेलिक कलर स्कीम की भी पेश हुई है। साथ ही चुनने के लिए पर्ल अमेजिंग व्हाईट, मिडनाइट ब्लू मैटेलिक, ब्लैक और रेबेल रेड मैटेलिक कलर भी यहां उपलब्ध हैं। टर्न इंडिकेटर्स के बीच क्रेम प्लेट और मैन हैडलैंप के ठीक ऊपर ब्लैक काऊल सहित सभी डिजाइन, लुक व प्लेटफार्म सभी कुछ रेग्युलर माॅडल जैसा है।

नई होंडा एक्टिवा-125 में 2125cc का HET (होंडा ईको टेकनोलाॅजी) इंजन लगा है जो 8.52bhp का पावर 6500rpm पर और 10.54Nm टाॅर्क 5000rpm पर जनरेट करता है। सीवीटी गियरबाॅक्स यहां दिया गया है। काॅम्बी ब्रेक सिस्टम टेकनोलाॅजी यहां दी गई है।

फिलहाल होंडा एक्टिवा-125 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार दी गई है।,

एक्टिवा स्टैण्डर्ड: 56,954 रूपए

अलाॅय-ड्रम ब्रेक: 58,900 रूपए

अलाॅय-डिस्क ब्रेक: 61,362 रूपए

Be the first to comment on "अब Honda Activa हुई अपडेट, BSIV इंजन के साथ AHO भी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!