अमित दांगी बने जिला सहसंयोजक

सत्यम राठौर

सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग व्यावरा जिले में आयोजित हुआ। जिसमें प्रांत अधिकारियों के विचार विमर्श के बाद व नगर के प्रांत कार्यकारणी सदस्य अमित दांगी की सक्रियता को देखते हुए संगठन के विस्तार के लिए सीहोर जिले का जिला सहसंयोजक अमित दांगी को बनाया गया। प्रांंतअभ्यास वर्ग मे राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री के एन रघुनन्दन, क्षेत्रिय संगठन मंत्री प्राफुल आकांत, महाकौशल संगठन मंत्री विजय अठवाल, मध्य प्रांत संगठन मंत्री राकेश पटेल, सहित प्रदेश के 460 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।