अमेरिका में गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावर ढेर

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के बेटन रॉग में रविवार को पुलिस पर हुई गोलीबारी में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। गोलीबारी में कम से कम सात कर्मी घायल भी हुए हैं। वहीं पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है।

बेटन रॉग पुलिस के प्रवक्ता डाॠन कोपोला ने बताया कि मारे गए पुलिस अधिकारियों में से दो बेटन रॉग पुलिस डिपार्टमेंट के हैं, जबकि एक अधिकारी ईस्ट बेटर रॉग शेरिफ ऑफिस का है। उन्होंने कहा कि घटना रविवार स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे बेटन रॉग के ओल्ड हैमंड इलाके में हुई। रिपोर्ट मिली कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे असॉल्ट राइफल के साथ घूम रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों को देखते ही हमलावर ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। कोपोला ने कहा कि एक हमलवार को मार गिराया गया है, जबकि संभावित अन्य संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभी भी गोलीबारी चल रही है। कोपोला ने कहा कि स्थानीय लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। एयरलाइन हाइवे सहित तमाम रास्तों को बंद कर दिया गया है। कोपोला के अनुसार गोलीबारी से महज एक मील की दूरी पर पुलिस का मुख्यालय है। इसलिए सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंच गए।

वहीं, ईस्ट बेटन रॉग के मेयर परिश कीम होल्ड ने कम से तीन पुलिस अधिकारियों के मारे जाने की आशंका जताई है। होल्ड ने कहा कि पुलिस कर्मी पूरे इलाके की तलाशी की जा रही है।

पहले से ही निशाने पर थी पुलिस इस महीने के शुरुआत में बेटन रॉगन पुलिस की गोली से अश्वेत एल्टन स्टरलिंग मौत हो गई थी। इसको लेकर अफ्रीकी समुदाय में भारी नाराजगी है। समुदाय के लोगों ने इस मुद्दे पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। कई नाराज युवकों ने पुलिस से बदला लेने की धमकी दी थी। हाल ही टेक्सास के डालास में भी एक अश्वेत ने पांच पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी और नौ को घायल कर दिया था।

फ्लोरिडा में भी गोलीबारी अमेरिका के फ्लोरिडा में भी एक अस्पताल में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि एक बंदूधारी ने टिट्सुवैली स्थित पैरिश मेडिकल सेंटर की तीसरी मंजिल पर गोलारी हुई, जिसमें एक बुजुर्ग मरीज और अस्पताल का कर्मी मारा गया। पुलिस ने बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।

 

Be the first to comment on "अमेरिका में गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावर ढेर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!