अरोरा फेन्सक्लब ने किया तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

अरोरा के आव्हान पर सेकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
शहीद स्थल पर पहुंकर श्रद्धासुमन पुष्प किये अर्पित
सीहोर। भारत भूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति चड़ाकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले अमर शहिदों को नमन के लिये आज 19 अगस्त, शुक्रवार को बाल बिहार ग्राउण्ड से निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा का जसपाल अरोरा फेन्स क्लब ने भव्य स्वागत एवं श्री अरोरा के आव्हान पर सेकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा व समस्त कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचे, यहां पर शहिदों को श्रद्धासुमन, पुष्प अर्पित किये गये। तत्पश्चात केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अनिल माधव दवे, प्रभारी मंत्री श्री रामपालसिंह, सांसद आलोक संजर, जिलाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह भाटी, नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा व प्रदेश के अनेक नेतागण व हजारों कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों के साथ भोपाल पहुंचे जहां उन्होने भारत माता व देश भक्ति के गगन भेदी नारे लगाये।

Be the first to comment on "अरोरा फेन्सक्लब ने किया तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!