नई दिल्ली| असम के कोकराझार में उग्रवादियों ने ग्रेनेड ब्लास्ट और फायरिंग की है। हमला यहां के बालजान मार्केट में किया गया| शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को भी मार गिराया है। अभी भी बाजार में छिप कर चार हमलावर फायरिंग कर रहे हैं।
असम के डीजीपी ने भी 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है| मौके पर सुरक्षाबलों की कई टीमों को रवाना कर दिया गया है| घटनास्थल से एक एके 47 और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है|
Be the first to comment on "असम: कोकराझार में ग्रेनेड ब्लास्ट और फायरिंग, 12 की मौत"