अहमदपुर में हिन्दु-मुस्लिम एकता की मिशाल बना रोजा अफ्तार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा मुख्यअतिथि के रुप में रहे उपस्थित
एक दुसरे त्योहार मनाने से मजबूत होता है भाईचारा-जसपाल सिंह अरोरा
सेकड़ों हिन्दु मुस्लिम भाई हुए शामिल
सीहोर। सीहोर विधानसभा के ग्राम अहमदपुर मे बुधवार को रमजान के पवित्र माह के अवसर स्थानीय हिन्दू मुस्लिम धर्मावलियों  के द्वारा रोजा अफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय जसपाल सिंह अरोरा रहे। ग्राम अहमदपुर में सीहोर जिले की गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल कायम की गई। रोजा अफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू और मुस्लिम भाइयों ने भाग लेते हुए गले लगकर एक-दूसरे को रमजान व आगामी ईद की बधाई दी।
 श्री अरोरा ने ग्राम अहमदपुर एवं आस-पास से आये सभी नागरिकों को रमजान व ईद के पूर्व बधाइयां दी। श्री अरोरा ने कहा कि हर वर्ग धर्म के पर्व को हम सब लोग मिल जुलकर मनाते चले आ रहे हैं और यही अनेकता में एकता हमारे देश की विशेषता है। इस अवसर पर उपस्थित जनों में प्रमुख रुप से जगदीश जाट, महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी, पं.महेश दुबे, मेहफूज बंटी, मुस्ताक नेता, श्याम भाई, रफीक भाई, केप्टन, गगन राजपाल, रविनाथ, संजीव, तिलक खाती, राजा ठाकुर, बाबू सुलेमान, रामअवतार दांगी, रफीक मेवाती, मुकेश विश्वकर्मा, भोजराज यादव, संजय राय, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रेम नारायण गौर, मिट्टु शर्मा, नसीर खाँ, मोहीन खाँ, कमलेश यादव, अजान खाँ, अनीस खाँ, अबरार भाई, अमानत भाई, मोनीस कुरेशी, नरसिंह भाई, औंकार सिंह, पप्पु बना, वकील भाई, शैलेन्द्र वाल्मिकी, संजय शर्मा, प्रकाश बुंदेला, मोहन यादव, शकुर खाँ, सलीम खाँ, गुल्लु खाँ, दीपक गोस्वामी, भूरा, बंजारा, आकाश मालवीय, अरुण कुमार, कंचन सिंह गुर्जर, मुस्ताक पठान, सफीक पठान, जालमसिंह गुर्जर, सादिक, जफर अली खान, राजु बोयत, पुरुषोत्तम मीणा, विन्नी अरोरा, कमलेश यादव, सूरज सिंह गुर्जर, विजय गुप्ता, शंकर यादव, हाकम सिंह गुर्जर, राजकुमार चौकसे, टिंकु राजपाल, सुनील मालवीय,
दिनेश वर्मा, पप्पु कोली, राजकुमार श्रीवास, विनय भटेले, राजु चौकसे कार्यक्रम के अंत में अहमदपुर जामा मस्जिद सदर के द्वारा सेकड़ों की संख्या में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment on "अहमदपुर में हिन्दु-मुस्लिम एकता की मिशाल बना रोजा अफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!