आखिर क्यों? जापान के युवाओं में शादी और सेक्स प्रति नही है दिलचस्पी, जानिए..

इंटरनेट डेस्क। जैसा की यह तो हम सभी जानते है की ये दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें आये दिन कुछ न कुछ नया सुनने व पढ़ने को मिलता है। यहाँ तकनीकी कारोबार एवं निर्माण में अग्रणी देश जापान के युवा काम को लेकर इतना व्यस्त है की इनके पास शादी और सेक्स के प्रति दिलचस्पी ही नही रही है। युवाओं की रूचि शादी एवं यौन संबंधों में घटी है। एक ताजा शोध में बताया गया है कि यहां के युवाओं को सेक्स में अधिक रूचि नहीं है। शोध के मुताबिक 18 से 34 साल के 43 फीसदी युवाओं ने कभी सेक्स नहीं किया यानी इस उम्र तक भी वे वर्जिन थे।

जबकि 64 फीसदी लोगों का कहना था कि वे किसी भी तरह के रिश्ते में नहीं थे। जापान की जनसंख्या को लेकर यह रिपोर्ट चिंताजनक हो सकती है। जापान के लोग सेक्स करने, डेटिंग करने और रिलेशनशिप में रहने पर रूचि नही लेते हैं। वे सेक्स को लेकर बहुत सोचते भी नहीं है। महिला और पुरुष दोनों ही प्यार में नहीं पड़ना चाहते। जबकि कुछ लोग ऑनलाइन पोर्न, वर्चुअल रिएलिटी जैसे गर्लफ्रेंड और ग्राफिक्स काटूर्न से ही मनोरंजन कर लेते हैं। सोशल इकनॉमिक चीजों में बदलाव आने के कारण ये लोग सेक्स नहीं करते।

इतना ही नहीं, महिला और पुरुष एक-दूसरे की जिम्मेदारी उठाने से कतराते हैं। जापान के लोग सेलिबेसी (ब्रह्मचर्य) सिड्रोम से पीडित हैं। जापान के एक आंकड़े के मुताबिक, 2012 में जापान की जनसंख्या 127 मिलियन थी वहीं 2060 तक 27 मिलियन रह जाएगी।

Be the first to comment on "आखिर क्यों? जापान के युवाओं में शादी और सेक्स प्रति नही है दिलचस्पी, जानिए.."

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!