आखिर क्यों पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है अधिक?

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का विवाहेत्‍तर संबंध होता है ज्‍यादा

 

S.Aamir Khan

आमतौर पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अधिक होता है। विवाह के कुछ साल बीत जाने के बाद अक्‍सर पुरुषों का दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षण हो जाता है।

पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है अधिक, शादी के बाद अफेयर करने के कारण

पुरूष विवाह के समय पवित्र अग्नि के फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा तो करते हैं लेकिन कुछ ही समय बाद पुरुष एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बनाने में लग जाते हैं। आज के समय में कितनी ही शादियां सिर्फ इसी वजह से ही टूट रही हैं। शादी के बाद अफेयर करने के कुछ कारण आज हम आपको बताते हैं।

  1. बेवजह की रोक-टोक

पुरुषों को हर काम अपनी मर्जी से करना पसंद होता है। उन्हें किसी का रोकना-टोकना अच्छा नहीं लगता। पत्नी द्वारा बार-बार पूछे गए सवाल उन्हें परेशान कर देते हैं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड के साथ ऐसी कोई परेशानी नहीं होती। ऐसे में पुरुष गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है अधिक, शादी के बाद अफेयर करने के कारण

  1. जिम्मेदारी

पुरुषों को अपनी गर्लफ्रेंड से हर खुशी मिल जाती है और कोई जिम्मेदारी भी उसे उठानी नहीं पड़ती लेकिन पत्‍नी को हर बात की खबर देनी पड़ती है। ऐसे में पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

  1. आजादी

पुरूष हर बात में आजादी चाहते हैं और आजादी के साथ बाहर घूमना पसंद करते हैं, वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी उनका साथ दे लेकिन घर की जिम्मेंदारी होने के कारण वो अपने पति के साथ बाहर घूमने नहीं जा पाती। ऐसे में वो गर्लफ्रेंड के साथ घूमने लगते हैं।

  1. पुरूषोचित अहंकार

कई बार पुरुष अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। वो अपने पार्टनर को दिखाना चाहते हैं कि वे महिलाओं को कितनी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है अधिक, शादी के बाद अफेयर करने के कारण
  1. नजर रखना

कई महिलाओं को अपने पति पर नजर रखने की आदत होती है और वो अपने पार्टनर से जुड़ी हर जानकारी रखना चाहती हैं। ऐसी बातें पुरुषों को पसंद नहीं आती इसलिए उनका झुकाव आपनी गर्लफ्रेंड की तरफ हो जाता है।

Be the first to comment on "आखिर क्यों पुरुषों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है अधिक?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!