आखिर लड़कियों के शर्ट में जेब क्यों नहीं होती, जानिये.

New Delhi : अकसर आपने देखा होगा कि लड़कियों के कपड़ों में जेब नहीं होती है। आपको हैरानी होगी कि यह चलन आज से नहीं बल्कि बरसों पहले से ही जारी है कि लड़कियों के अधिकांश कपड़ों में जेब नहीं होती है। दरअसल यह एक मानसिकता की बजह से है। 1840 से ही फैशन डिजाइनर महिलाओं के लिये ऐसे कपड़ों का निर्माण करते आ रहे है जिनमें जेब नही होती है। महिलाओं के लिये घेरदार स्कर्टनुमा ड्रेस बड़े गले, पतली कमर के डिजाइन बनाने लगे है।

यह चलन धीरे-धीरे महिलाओं की ड्रेसों से जुड़े फैशन की बुनियाद बन गया। मान्यता यह भी है कि यदि महिलाओं के कपड़ों में जेबें बनाए जाने पर उसमे कुछ रखते ही शरीर की बनावट कुछ उभरी-सी दिखाई देगी। रोचक बात तो यह है कि उन दिनों महिलाओं का काम सिर्फ सुंदर लगना ही समझा जाता था।

फिलहाल कुछ समय से कुछ यूरोपीय देशों में महिलाओं ने अपनी पोशाकों में जेब पाने के लिए ‘गिव अस पॉकेट’ अभियान ने काफी जोर पकड़ा है लेकिन फैशन जगत को ये अभियान बहुत ही हास्याप्रद लगता है। हालांकि, इसे अभियान का नतीजा कहिए या आधुनिक लोगों की खुली सोच, जींस, शर्ट के अलावा ऐसी कई कैचुअल ड्रेस बनाई जा रही हैं, जिनमें जेब होती हैं।

Be the first to comment on "आखिर लड़कियों के शर्ट में जेब क्यों नहीं होती, जानिये."

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!