आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

सीहोर। शहर खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में भगवान परशुराम जी की जयंती आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल के नेतृत्व में सुबह साढ़े नौ बजे पूर्ण विधि-विधान से पूजन अर्चना के बाद विप्रजनों ने महा आरती की।
इस अवसर पर श्री पालीवाल ने कहा कि समाज को भगवान परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपना कल्याण करना चाहिए। तभी ब्राह्मण समाज अपना उत्थान कर सकता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि बुधवार को आस्था के परशुराम जयंती मनाई गई है। अब 22 अपै्रल को शहर के सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला खजांची लाइन से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। उन्होंने सभी विप्रजनों से शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान चल समारोह समिति के मुख्य संयोजक प्रदीप समाधिया, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, नव युवक मंडल अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सुभाष शर्मा के अलावा पूर्व विधायक मदन लाल त्यागी, कमलेश कटारे, महेश दुबे, राम मूर्ति शर्मा, दीपक शर्मा, मनोहर शर्मा, कल्लू शर्मा, मिथलेश शर्मा, विनय भटेले, शैलेश तिवारी, राकेश शर्मा, सुभाष शर्मा मावे वाले और नरेन्द्र शर्मा आदि शामिल थे। 
०००००००००००००००००००

Be the first to comment on "आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!