नपाध्यक्ष व गणमान्य नागरिकों ने किया लोकार्पण
सीहोर। राजधानी से प्रकाशित इंडिपेंडेंट मेल समाचार पत्र का आज सीहोर जिले में जिला ब्यूरोचीफ नैना अरोरा को नियुक्त किया गया। नगर संवाद्दाता के लिये मेहफूज बंटी को नियुक्ति पत्र इंडिपेंडेंट मेल के योगेन्द्र व्यास के द्वारा प्रदान किया गया एवं सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इंडिपेंडेंट मेल समाचार पत्र कार्यालय का शुभारंभ करते हुए समाचार पत्र की प्रतियाँ वितरित की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से शहर के गणमान्य पत्रकार बन्धु, पार्षदगण व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
Be the first to comment on "इंडिपेंडेंट मेल कार्यालय का हुआ शुभारंभ"