इंदौर: किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर फैलाई प्याज़

इन्दौर- प्याज की कम कीमतों से परेशान किसानों ने आज मध्य प्रदेश के इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बिजलपुर और राऊ क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वे अपने वाहनों पर प्याज के बोरे बांधकर भी लाए थे। किसानों ने इसे प्याज आंदोलन का नाम दिया।

नारेबाजी करते हुए किसानों ने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया। इसके बाद किसानों ने अपने साथ लाया प्याज सड़कों पर फैला दिया।

For More News

http://www.httvnews.com/category/cities/

किसानों का कहना है कि कम भाव और अत्यधिक पैदावार ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

किसानों द्वारा फैलाए गए प्याज को कई लोग सड़कों पर बैठकर बोरियाें में भरते नजर आए। कलेक्टोरेट गेट के बाहर किसानों ने करीब एक सौ ग्यारह कट्टे प्याज सड़क पर डाल दिए।

बाद में नगर निगम की जेसीबी की मदद से सड़क पर पड़े प्याज़ हटाये गए। किसानों का कहना है कि यदि प्याज के सही दाम नहीं मिलते है तो इस साल किसान प्याज की पैदावार कम करेगा और की कम पैदावार का असर सीधा आम जनता पर पड़ेगा जिसे महंगा प्याज खरीदना पड़ेगा।

For More News

http://www.httvnews.com/category/cities/

Be the first to comment on "इंदौर: किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर फैलाई प्याज़"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!