कर्मचारी राज्य बीमा निगम लिमिटेड फरीदाबाद, हरियाणा युवा, प्रोफेशनल और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अनुबंध के आधार पर सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और ट्यूटर के कुल रिक्त 20 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित करने जा रहा है। मान्यता प्राप्त संस्थान से एम.बी.बी.एस और एमबीबीएस के साथ संबंधित विभाग में पीजी डिग्री/ डिप्लोमा उतीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के लिए ईएसआईसी फरीदाबाद में अनुबंध के आधार पर नौकरी हासिल करने का यह एक अच्छा अवसर है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ईएसआईसी के नियमोंनुसार मासिक अच्छा वेतन प्राप्त होगा।
पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख 02 से 03 नवंबर 2016 तक साक्षात्कार कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती की विस्तार जानकारी नीचे दी जा रही हैः
कर्मचारी राज्य बीमा निगम लिमिटेड फरीदाबाद भर्ती विवरणः
महत्वपूर्ण तिथियां एवं जानकारियांः
साक्षात्कार तारीखः 02 से 03 नवंबर 2016
रिर्पोटिंग समयः 10.00 AM
पद नामः सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और ट्यूटर
कुल पदः 20
नौकरी स्थानः फरीदाबाद, हरियाणा
चयन प्रक्रियाः साक्षात्कार के आधार पर
पद नाम | पद संख्या | शैक्षिक योग्यता | आयु सीमा | वेतनमान |
सीनियर रेजीडेंट | 6 | मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित विभाग में पीजी डिग्री डिप्लोमा। | 35 वर्ष | 25,350/- रूपए प्रति माह |
जूनियर रेजीडेंट | 5 | मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। | 30 वर्ष | 21,000/- रूपए प्रति माह |
ट्यूटर | 9 | स्नातक डिग्री पास। | 30 वर्ष | 21,000/- रूपए प्रति माह |
आवेदन कैसे करेंः योग्य और इच्छुक उम्मीदवार, सभी शैक्षणिक, अनुभव प्रमाण पत्रों, एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल एवं सत्यापित प्रतियों के साथ नीचे दिए पते पर 02 से 03 नवंबर 2016 तक साक्षात्कार कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार स्थल पताः कर्मचारी राज्य बीमा निगम लिमिटेड आॅफिस, फरीदाबाद हरियाणा
Be the first to comment on "ईएसआईसी हरियाणा सीनियर और जूनियर रेजीडेंट भर्ती 2016"