उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

भोपाल :वाणिज्य, उद्योग तथा रोजगार मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर इंदौर में 22-23 अक्टूबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। श्री शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्रियों को बड़े पैमाने पर हो रही समिट से अवगत करवाते हुए उनसे विशेष रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

nititn nitiin nititn ntiin

श्री शुक्ल ने भेंट के दौरान केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रीकर, रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री कलराज मिश्र, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भारी उद्योग मंत्री श्री अनंत गीते, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र प्रधान, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल, संस्कृति तथा पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा से इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने का अनुरोध किया।

ntiinn

ntitien

ntion

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्रियों को समिट के आयोजन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के फोकस सेक्टर्स और निवेश की संभावना पर विभिन्न सत्र में विशेष चर्चा की जायेगी। यह सत्र टेक्सटाइल, अर्बन डेव्हलपमेंट, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल्स, एग्री बिजनेस, डिफेंस, आई.टी. और नवकरणीय ऊर्जा पर केन्द्रित होंगे। उन्होंने बताया कि समिट के दौरान ‘मेक-इन-इण्डिया” पर विशेष सत्र भी होगा।

श्री शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्रियों को मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उद्योग मंत्री ने बताया कि समिट के दौरान एग्री बिजनेस एण्ड फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में तेजी से विकास की संभावना पर खासतौर से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि समिट में कंट्री पार्टनर के रूप में जापान, साउथ कोरिया, यूएई, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम शामिल हो रहे हैं। समिट में 500 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी के साथ करीब 3000 उद्योग से जुड़े प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। समिट में विभिन्न केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने उद्योगों के विकास के लिये मध्यप्रदेश सरकार की आकर्षक तथा उदार नीति की जानकारी भी केन्द्रीय मंत्रियों को दी।

Be the first to comment on "उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!