उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा रीवा में जल-भराव से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण

भोपाल : उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि अति वृष्टि से रीवा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के जल-भराव से प्रभावित कोई भी परिवार सर्वे में न छूटे। श्री शुक्ल आज जल-भराव से प्रभावित शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने जल-भराव की स्थिति निर्मित होने से मकानों में पानी भरने से हुई क्षति का जायजा भी लिया।

jalll

श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में जाकर जल-भराव से हुए नुकसान को देखा। उद्योग मंत्री ने निर्देश दिये कि शीघ्रता से नुकसान का सर्वे करें। सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

jall

उद्योग मंत्री ने भ्रमण के दौरान प्रभावित परिवारों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क 50 किलो खाद्यान्न और 5 लीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान में पानी घुसने से हुई क्षति के लिये क्षति के अनुसार राशि दी जायेगी। उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को भोजन के पेकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने ग्राम कपुरी में पानी भरने से गाय की मौत पर प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीणों की माँग पर ग्राम कपुरी में ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क बनवाने के निर्देश दिये।

jal

इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्रीमती ममता गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री के.पी. त्रिपाठी सहित अनेक जन-प्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद थे।

jalllp

jalll

Be the first to comment on "उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा रीवा में जल-भराव से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!