उपभोक्ताओं को नई सुविधा

भोपाल :मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर संभाग पूर्व भोपाल के उपभोक्ताओं के लिए नया दूरभाष (काल सेन्टर) शुरू किया गया है। कॉल सेंटर का लेंडलाईन नंबर 2551222 है। पूर्व की तरह टोल-फ्री नं. 18002331912 पर भी उपभोक्ता अपनी शिकायत का निराकरण करा सकते हैं।

शहर संभाग पूर्व में लगभग एक लाख 20 हजार बिजली उपभोक्ता है। क्षेत्र में अशोका गार्डन, चाँदबढ़, अयोध्या, गोविन्दपुरा, इण्डस्ट्रियल क्षेत्र, इंद्रपुरी, दुर्गेश विहार, सोनागिरि और निज़ामुद्दीन कालोनी आदि आते हैं।

Be the first to comment on "उपभोक्ताओं को नई सुविधा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!