एकलव्य पुरस्कार मिलने पर आनंद ठाकुर की किया सम्मान

सीहोर | आज कटारे सदन में समारोह पूर्वक मध्य प्रदेश शासन के खेल विभाग द्वारा एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित आनंद ठाकुर को सम्मानित किया गया | जिले की आष्टा तहसील के छोटे से गाँव अरनिया कला के १९ वर्षीय आनंद ठाकुर ने सैलिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक प्राप्त किये | इसी उपलब्धि को देखते हुए आज मध्य प्रदेश शासन के खेल विभाग द्वारा एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित आनंद ठाकुर को सम्मानित किया गया | 
सम्मान के बाद अपने गृह गाँव लौटते समय जिला मुख्यालय पर मेन रोड स्थित कटारे सदन में वरिष्ठ नेता कमलेश कटारे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री ठाकुर को सम्मानित किया गया | इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रकाश व्यास काका , भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रघुवर दयाल गोहिया ,स्वर्ण पदक प्राप्त राजा राम कसौटिय *बड़े भाई * और वरिष्ठ नेता कमलेश कटारे तथा वरिष्ठ समाज सेवी महेश दुबे द्वारा एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित आनंद ठाकुर को सम्मानित किया गया | उन्हें शाल श्रीफल तथा हनुमान रहस्य पुस्तक प्रदान की गयी और ११ किलो का फूलो का हार पहनाया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रकाश व्यास काका ने कहा की आनंद ठाकुर ने देश ,प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है | अपने सम्मान के प्रत्युतर में एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित आनंद ठाकुर ने कहां की अपने गृह जिले में मिला यह सम्मान अविस्मरणीय है , मेरा लक्ष्य ओलम्पिक में स्वर्ण मैडल प्राप्त करना है |समारोह को भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रघुवर दयाल गोहिया , स्वर्ण पदक प्राप्त राजा राम कसौटिय बड़े भाई  और वरिष्ठ नेता कमलेश कटारे तथा वरिष्ठ समाज सेवी महेश दुबे ने भी संबोधित किया | इस अवसर पर आशीष गुप्ता  मुल्ला जैकी ,पंकज शर्मा , ए आर शैख़ मुंशी , रघुवीरसिंह दांगी, भगत सिंह तोमर, अनिल सक्सेना, नितिन उपाध्याय , अनिल जावरिया , समेत गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी मौजूद रहे |

Be the first to comment on "एकलव्य पुरस्कार मिलने पर आनंद ठाकुर की किया सम्मान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!