ऐसे 14 बॉलीवुड स्टार्स जिनकी सूरत बिल्कुल पाकिस्तानी एक्टर्स से मिलती हैं, देखिए तस्वीरें

बचपन में अक्सर आपने बड़े लोगों को यह कहते सुना होगा कि दुनिया में एक शक्ल के 7 लोग होते हैं। उस वक्त तो इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था क्योंकि हमने तो हमारी शक्ल का कोई देखा ही नहीं। लेकिन फिल्मों में आप एक इंसान को डबल या ट्रिपल रोल में देखकर ये मान लेते हैं कि वाकई ये दो अलग-अलग इंसान होंगे।

लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में एक्टर्स के बॉडी डबल्स का उपयोग एक्शन सीन्स या ऐसे सीन को फिल्माने में किया जाता है, जो स्टार्स नहीं करना चाहते।

ख़ैर! हम यहां बॉडी डबल्स नहीं बल्कि पाकिस्तानी फिल्म जगत के कुछ ऐसे चेहरों की बात कर रहे हैं। जिनकी शक्ल बॉलीवुड सितारों से बहुत हद तक मिलती जुलती हैं।

जी हां। पहली नजर में देखकर तो आप भी फर्क नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की आइये देखते हैं।

लो इन्हें देख लो

शैमून अब्बासी को भी अक्षय कुमार की तरह पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक्शन हीरो कहा जाता है। यही नहीं वो दिखने में भी अक्षय कुमार की तरह हैं। केवल अक्षय ही नहीं बल्कि आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की पाकिस्तानी डुप्लीकेट आपका इंतजार कर रही हैं। आइये देखते हैं।

इनकी भी हमशक्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और पाकिस्तानी टीवी स्टार सदफ हमीद को ही देख लीजिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह – पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद।

ये तो हुई इन दो एक्ट्रेसेस की बात कहानी यही खत्म नहीं हुई है। आगे और भी कई एक्टर एक्ट्रेसेस बाकी हैं। आइये देखते हैं।

पाकिस्तानी टीवी एक्टर साहिर लोधी-बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान।

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर-पाकिस्तानी सुपरस्टार मावरा हॉकेन।

गौरतलब है कि जहाँ वाणी बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं पाकिस्तानी एक्टर मावरा भी बॉलीवुड की एक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में दिख चुकी हैं। आगे देखे विराट-अनुष्का के डुप्लीकेट पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस।

दबंग खान सलमान के साथ पाकिस्तान के हुसैन सलीम।

सलमान की कई फिल्मों में हुसैन उनके बॉडी डबल का काम कर चुके हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहज़ाद- भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली।

केवल फिल्म स्टार ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के सितारा खिलाडी का भी डुप्लीकेट पाकिस्तानी टीम में मौजूद है। खैर! अब अगर विराट की बात आई है तो अनुष्का कैसे पीछे रहती। तो आइये अनुष्का की डुप्लीकेट पाकिस्तानी एक्ट्रेस को भी देख लीजिए।

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा-पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम बलोच।

वाकई इन्हें देख यही लगता है कि 7 लोगों के एक जैसे होने वाली बात वाकई सच है।

कृति सेनन-पाकिस्तानी एक्ट्रेस अरीज़ फ़ातेमा।

क्या इन दोनों को देखने के बाद आपको नहीं लगता कि ये दोनों हमशक्ल हैं। खैर! सिर्फ ये ही नहीं दबंग गर्ल सोनाक्षी की डुप्लीकेट भी पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद है चलिए देखते हैं।

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा-पाकिस्तानी अदाकारा जावेरिया अब्बासी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जावेरिया अब्बासी की जा लाइन और होठों की बनावट काफी हद मिलती है। इसलिए उनके चेहरे की बनावट एक सी लगती है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान – बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी।

पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस सादिया खान की शक्ल बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी से मिलती जुलती है।

जॉन अब्राहम – मुबशीर मलिक

क्या इन दोनों को देखकर ये नहीं लगता कि ये दोनों जुड़वा भाई हैं।

पाकिस्तानी अदाकारा जुगन काज़िम – सीनियर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित।

रणबीर कपूर- जुनैद

कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाले जुनैद शाह हूबहू रणबीर कपूर की टू कॉपी है। अगर आप सोच रहे हैं कि जुनैद एक्टर या फिल्म स्टार है तो हम आपको बता दें कि वो केवल एक कॉलेज स्टूडेंट हैं।

Be the first to comment on "ऐसे 14 बॉलीवुड स्टार्स जिनकी सूरत बिल्कुल पाकिस्तानी एक्टर्स से मिलती हैं, देखिए तस्वीरें"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!