कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए 100 से अधिक कांग्रेसी

शहडोल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के जरिए अगले विधानसभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस मजबूत होने की बजाय और कमजोर होती जा रही हैं। शहडोल संसदीय सीट पर 19 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले 100 से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिससे कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। चुनावों के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी कलह और कार्यकर्ताओं की असंतुष्टि अब उभर कर सामने आ रही है। इसी के चलते करीब 100 से अधिक कांग्रेसीयों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। इसकी जानकारी भाजपा द्वारा जारी बयान में देेते हुए कहा गया हैं कि, ‘जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के समक्ष सत्तारूढ़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं।’ शुक्ल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता से नवाजते हुए शहडोल लोकसभा सीट के पार्टी प्रत्याशी ज्ञान सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुट जाने का आग्रह किया।

बताते चलें कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र शहडोल लोकसभा सीट का एक हिस्सा हैं। इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हिमाद्री सिंह की भतीजी भी भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन की वजह से हो रहे उपचुनाव के लिए 19 नवम्बर को मतदान होगा।

Be the first to comment on "कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए 100 से अधिक कांग्रेसी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!